कोरोना के मामले में इस राज्य ने मारी बाजी, ये राज्य अभी भी हैं खतरा, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना के मामले में इस राज्य ने मारी बाजी, ये राज्य अभी भी हैं खतरा, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 34,804,348 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,030,738 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 934427 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 5586703 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 102685 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 6623815 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 74,442 नए मामले सामने आए और साथ ही 903 कोरोना मरीजों की मौत हुई। वहीं रिकवरी रेट 84.34 फीसदी है. एक्टिव मरीज़ दर 14.1 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.55 फीसद है। पॉजिटिविटी रेट 7.52 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक 9,89,860 टेस्ट हुए हैं।  देश में अब तक 7,99,82,394 नमूनों की जांच की गई है। फिलहाल भारत टेस्टिंग के मामले में दुसरे नंबर है।

बिहार में पिछले 60 दिनों में कोरोना महामारी से संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर (रिकवरी रेट) में 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर का पिछले 60 दिनों में आकलन करें तो प्रतिदिन औसतन 0.46 फीसदी संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए है। 4 अगस्त तक राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर 65.71 फीसदी थी, जबकि 03 अक्टूबर को यह बढ़कर र 93.9 फीसदी हो गयी।

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 14 लाख मामले दर्ज हो चुके हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

54400

658875

5981

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

182

3649

53

अरुणाचल प्रदेश

2953

7577

18

असम

33324

152127

749

बिहार

11795

175458

915

चंडीगढ़ 

1673

10598

174

छत्तीसगढ़

28548

93731

1045

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

105

2980

2

दिल्ली

24753

260350

5510

गोवा

4839

30033

456

गुजरात 

16809

122233

3496

हरियाणा

12067

120341

1470

हिमाचल प्रदेश 

3273

12361

217

जम्मू एंड कश्मीर 

15460

62404

1242

झारखंड

10936

75531

743

कर्नाटक

115593

515782

9286

केरल

84579

144471

836

लद्दाख

1106

3354

61

मध्य प्रदेश 

19372

113832

2434

महाराष्ट्र 

255722

1149603

38084

मणिपुर

2576

9205

74

मेघालय

2209

4393

54

मिजोरम

313

1807

0

नागालैंड

1226

5309

17

ओडिशा

29504

202302

907

पुडुचेरी

4787

23763

539

पंजाब

13577

100977

3603

राजस्थान

21154

121331

1545

सिक्किम

649

2480

45

तमिलनाडु

46120

564092

9784

तेलांगना

27052

172388

1171

त्रिपुरा

4858

21876

299

उत्तराखंड

9089

41740

652

उत्तर प्रदेश 

46385

362052

6029

वेस्ट बंगाल

27439

237698

5194

भारत में कुल मामले

934427

5586703

102685


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।